हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अनाज मंडी में...

    अनाज मंडी में मजदूर धरने पर

    Fazilka News
    अनाज मंडी में मजदूर धरने पर

    सरकारी रेटों पर काम करना मंजूर नहीं, सरकार रेट बढ़ाए: यूनियन | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। स्थानीय अनाज मंडी में मजदूर यूनियन (Mazdoor Union) की हड़ताल जारी है। मजदूर यूनियन सरकारी रेट के तहत काम नहीं करना चाहते हैं और मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। फाजिल्का नई अनाज मंडी में दो दिन से मजदूरों की हड़ताल जारी है। मजदूर यूनियन द्वारा अनाज मंडी में काम करने वाले मजदूरों की मांगों को लेकर अनाज मंडी के गेट बंद करके अपना रोष जताया है। Fazilka News

    दूसरे दिन की हड़ताल के दौरान मजदूरों द्वारा मार्किट कमेटी के बाहर मजदूरी के रेट लिस्ट की कापियां जलाकर रोष जताया गया। मजदूरों ने बताया कि उनके द्वारा रेट को लेकर यह हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मजदूरी के रेट नहीं बढ़ाती तब तक उनका यह प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो रेट उनको दिया जा रहा है, वह उनको मंजूर नहीं है। इसलिए उनके द्वारा यह रेट लिस्ट जलाई जा रही है। यूनियन के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि उनको सिलाई, चढ़ाई, भरवाई व उतरवाई 9 रुपए गट्टा मिलता है।

    सुबह 9 बजे से लेकर रात को काम बंद करते हैं। जिस कारण उनको 200 रुपए भी दिहाड़ी नहीं बन पाती। जिस कारण न तो वह बच्चों को पढ़ा सकते हैं और क्या खिलाएंगे व पिलाएंगे। उनके साथी मजदूर बिहार से मजदूरी करने आते हैं जो भूखे पेट पंजाब आते हैं और वैसे ही वापस अपने राज्य में लौट जाते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री साहिब ने उनको हाथ जोड़कर कहा था कि 5 अक्तूबर तक समय दे लेकिन समय आने के बाद वह साफ मुकर गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वह अपना धरना इसी प्रकार जारी रखेंगे भले ही उनको 2 दिन लगे या 2 महीने पूरे पंजाब में मजदूरों का काम इसी प्रकार बंद रहेगा। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर दो लाख हड़पने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here