हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश JAC 12th Resu...

    JAC 12th Result 2025: 12वीं का इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट यहाँ देख सकते हैं!

    JAC 12th Result
    JAC 12th Result 2025: 12वीं का इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट यहाँ देख सकते हैं!

    Jharkhand Board 12th Result 2025: रांची। झारखंड एकेडमिक परिषद (जैक) द्वारा 12वीं कक्षा के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम 31 मई, शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष श्री नटवा हांसदा द्वारा दी गई है।परिणाम की औपचारिक घोषणा राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन द्वारा, रांची के नामकुम स्थित परिषद मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में की जाएगी। JAC 12th Result

    कला संकाय का परिणाम एक सप्ताह बाद जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा परिणाम जारी होने के एक घंटे उपरांत विद्यार्थी अपना परिणाम झारखंड एकेडमिक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट
    🔹 jac.jharkhand.gov.in
    तथा
    🔹 jacresults.com पर जाकर देख सकेंगे।

    विद्यार्थी digilocker.gov.in पर भी अपनी अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं

    इसके अतिरिक्त विद्यार्थी digilocker.gov.in पर भी अपनी अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं।झारखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिनमें लगभग साढ़े तीन लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर, पंजीकरण संख्या तथा जन्मतिथि भरनी होगी। इसके बाद वे परिणाम डाउनलोड भी कर सकेंगे। जब तक मूल अंकपत्र विद्यालय द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक डिजिटल परिणाम के आधार पर विद्यार्थी उच्च कक्षाओं में प्रवेश या प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे।

    डिजिलॉकर पर अंकपत्र देखने के लिए पहले विद्यार्थियों को वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण करना होगा, जिसमें मोबाइल नंबर तथा आधार संख्या आवश्यक होगी। पंजीकरण के उपरांत ‘Issued Documents’ अनुभाग में जाकर ‘Jharkhand Academic Council’ का चयन करना होगा। तत्पश्चात रोल नंबर तथा उत्तीर्ण वर्ष भरते ही डिजिटल अंकपत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। यदि किसी क्षेत्र में इंटरनेट की सुविधा न हो, तो विद्यार्थी एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए आवश्यक प्रारूप परिषद द्वारा शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह जारी किया जाएगा। JAC 12th Result

    Uttar Pradesh: रक्षा क्षेत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का आया ये बड़ा बयान!