मृतकों की संख्या फिर 100 से कम | Coronavirus
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक फिर से आयी तेजी और स्वस्थ लोगों की संख्या में आई गिरावट के बीच सक्रिय मामलों में लगातार वृद्धि जारी है, लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी से मरने वालों की संख्या फिर 100 से कम दर्ज की गई है। इस अवधि में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने से सक्रिय मामले 4224 और बढ़ गये हैं। इस बीच देश में अब तक दो करोड़ नौ लाख 89 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,599 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 29 हजार 398 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 14,278 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,08,82,798 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,224 से बढ़ने से 1,88,747 हो गये हैं। इसी अवधि में 97 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,57,853 हो गई है। देश में रिकवरी दर घटकर 96.91 रह गई है और सक्रिय मामलों की दर बढ़ कर 1.68 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि मृत्युदर अभी 1.40 फीसदी पर घटा हुआ है।
थाना निरीक्षक सहित नौ पुलिस वाले कोरोना की चपेट में
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकन गांव थाने के नगर निरीक्षक समेत नौ पुलिसकर्मियों की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भीकन गांव के ब्लॉक मेडिकल आॅफिसर डॉ. मनोज निराले ने बताया कि पहले दो पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। भीकनगांव थाने के 25 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें नगर निरीक्षक समेत सात और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी 9 पुलिस कर्मियों को कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई जा चुकी थी और एक-दो दिन में दूसरी वैक्सीन भी लगाई जानी थी।
समस्त संक्रमितों जिला अस्पताल खरगोन के कोविड-19 भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को यह संक्रमण कैसे हुआ। खरगोन जिले में अभी तक कोरोना से 5562 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 5407 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में अब तक इस महामारी से 110 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसी तरह संलग्न बड़वानी जिले में अब तक 3016 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 2961 का उपचार हो चुका है। जबकि 31 लोग इस महामारी की चपेट में आकर कालकवलित हुए हैं।
राज्य सक्रिय मामले कुल मौतें
- महाराष्ट्र 99,205 52,478
- केरल 41,162 4300
- कर्नाटक 6881 12362
- तमिलनाडु 3997 12518
- प. बंगाल 3163 10278
- पंजाब 7497 5927
- छत्तीसगढ़ 2820 3858
- मध्य प्रदेश 3606 3871
- उत्तर प्रदेश 1647 8737
- गुजरात 3140 4415
- तेलंगाना 1807 1642
- दिल्ली 1803 10921
- आंध्र प्रदेश 998 7174
- बिहार 313 1546
अन्य राज्यों में मौतें
कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3056, राजस्थान में 2789, जम्मू-कश्मीर में 1962, ओडिशा में 1917, उत्तराखंड में 1695, असम में 1094, झारखंड में 1093, हिमाचल प्रदेश में 997, गोवा में 799, पुड्डुचेरी में 670, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 355, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नागालैंड में 91, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 10, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।