एच3एन2 इन्फ्लूएंजा से भारत में पहली बार 2 मौतें, कर्नाटक और हरियाणा के थे दोनों मरीज

Coronavirus

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोविड-19 की तरफ फैल रहे H3N2 इन्फ्लूएंजा से पहली बार मौत की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, हरियाणा और कर्नाटक में इन्फ्लुएंजा के एक-एक मरीजों की मौत हुई है। अभी तक भारत में एच3एन2 के 90 मामले सामने आए हैं।

क्या है इसके लक्ष्ण

देश में अब तक केवल एच3एन2 और एच1एन1 संक्रमण का पता चला है। इन दोनों में ही कोविड जैसे लक्षणहैं, जिसनु दुनियाभर में लाखों लोगों को संक्रमित किया है। महामारी के दो वर्ष बाद, बढ़ते फ्लू के केसों ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है।

ऐसे करें बचाव

  • प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
  • घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें।
  • नियमित रूप से हाथ धोने और सार्वजनिक जगह पर हाथ मिलाने और थूकने से बचें।
  • आंख और नाक को छूने से बचें।
  • खांसते समय मुंह और नाक को कवर कर लें।

देश में 24 घंटे में तीन लोगों की कोरोना से मौत

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हुई हैं और इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 530779 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को दी गयी जानकारी के अनुसार इस अवधि में कोरोना के 117 सक्रिय मामले सामने आये हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3294 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में 320 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब कोरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,41,55,439 पर पहुंच गया है।

देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 7,230 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,64,41,230 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,89,512 है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 40 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा तेलंगाना में 27, गुजरात में 24, तमिलनाडु में 16, कर्नाटक नौ और हिमाचल प्रदेश में सात का इजाफा हुआ है।

कर्नाटक में एच3एन2 वायरस से पहली मौत

कर्नाटक के हासन जिले में एच3एन2 वायरस के संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। इस वायरस को हांगकांग फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हांगकांग फ्लू से प्रभावित रोगी को 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 01 मार्च को उसकी मौत हो गई। हालांकि, जांच के लिए भेजे गए नमूने में एच3एन2 की पुष्टि 06 मार्च को हुई थी। मृतक की पहचान हीरे गौड़ा के रूप में हुई है। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित था। एच3एन2 इन्फ्लुएंजा ए वायरस का ही एक रूप है जो मनुष्यों में श्वसन बीमारी का कारण बन सकता है।
यह वायरस शरीर की श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है, जिसके लक्षण फ्लू की तरह दिखते हैं। फ्लू जैसे लक्षण के अलावा, एच3एन2 इन्फ्लूएंजा बहुत संक्रामक है। यह हवा के माध्यम से एक संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।