हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    कोरोना से विश्व में 36.62 लाख संक्रमित, 2.57 लाख की मौत

    Coronavirus in India

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। Coronavirus (कोविड-19) महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और इससे विश्वभर के 187 देशों एवं क्षेत्रों में अब तक 257239 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 3662691 लोग संक्रमित हुए हैं।भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस संक्रमण से अब तक 49391 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1694 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 14183 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं।

    अमेरिका में 71064 लोगों की मौत | Coronavirus

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 71064 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 29315 लोगों की मौत हुई है और अब तक 213013 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    स्पेन कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 219329 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 25613 लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 83968 लोग संक्रमित हुए हैं और 4637 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।