हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बारिश के पानी...

    बारिश के पानी से बने तालाब में 4 बच्चे डूबे

    Hardoi News
    सांकेतिक फोटो

    आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास जमीन पर जमा बारिश के पानी से बने तालाब में चार बच्चों के डूबने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अुनसार बच्चे बारिश के पानी के बने तालाब में बच्चे नहा रहे थे, इसी दौरान वे डूब गए। वहीं उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले पांच अन्य लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचा लिया। Agra News

    एक परिवार के नौ लोग इस तालाब में नहा रहे थे | Agra News

    मीडिया रिपोर्ट में बताया गया, ‘‘आज सोमवार 8 जुलाई की सुबह, एक परिवार बारिश के पानी वाले तालाब में गया और डूब गया। सूचना के आधार पर एक परिवार के नौ लोग इस तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान वे इस तालाब में डूब गए। 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं बचाव दल ने 5 लोगों को सफलतापूर्वक जीवित बचा लिया।’’ एक स्थानीय व्यक्ति ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि परिवार के सभी नौ सदस्य खेलते समय डूबने लगे। हम चार बच्चों व एक महिला को सुरक्षित रूप से बचाने में सफल रहे लेकिन चार बच्चों को नहीं बचा पाए। Agra News

    बिजली गिरने से लगभग 40 लोगों की मौत, 4 लाख अनुग्रह राशि की घोषणा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here