हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें तंजानिया नौका...

    तंजानिया नौका हादसे में 44 लोगों के मारे जाने की पुष्टि

    Tanzania

    दार ए सलाम (एजेंसी)। तंजानिया (Tanzania) की विक्टोरिया झील में गुरुवार को नौका हादसे में कम से कम 44 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और लापता अन्य लोगों की तलाश जा रही है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार एमवी न्येरेरे नामक इस नौका में 300 से अधिक लोग सवार थे।

    इस हादसे के बाद 37 लोगों को बचा लिया गया है और 44 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। मवांजा के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोनाथन सहाना ने बताया कि राहत और बचाव अभियान में और राहत कर्मियों को शामिल किया गया है। गुरूवार रात बचाव अभियान को रोक दिया गया था और आज सुबह इसे फिर शुरू कर दिया गया।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौका में सवार लोगों के बारे में सटीक जानकारी इसलिए नहीं मिल सकी हैं क्योेंकि टिकट देने वाला और उसका उपकरण भी डूब गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।