हमसे जुड़े

Follow us

11.5 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा में 9 मर...

    सरसा में 9 मरीज मिले कोरोना संक्रमित

    Sirsa News
    Sirsa News: नागरिक अस्पताल में व्यक्ति की जेब से निकाले 24 हजार

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में वीरवार को नौ मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जबकि तीन मरीज स्वस्थ हुए है जबकि 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर घटकर 98.31 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि जिला में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के नौ मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि सरसा से तीन, डबवाली से एक, ऐलनाबाद से एक, चौटाला से तीन व बडागुढ़ा से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।

    जिला में 15 मरीज स्वस्थ हुए है। उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 683589 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33507 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 32942 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 320 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में 25 एक्टिव मरीज है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 540 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here