हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब थाना प्रभारी ...

    थाना प्रभारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस स्टेशन बंद

    Corona

    फगवाड़ा। पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में थाना प्रभारी उषा रानी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सतनापुरा पुलिस थाना आज बंद कर दिया गया है। इससे पूर्व फगवाड़ा शहर पुलिस थाना उसके प्रभारी ओंकार सिंह बराड के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बंद किया गया था। थाने का कार्य अस्थायी रूप से बंगा रोड स्थित पीसीआर कार्यालय से किया गया। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की और बताया कि फगवाड़ा उपाधीक्षक परमजीत सिंह को निर्देश दिए गए हैं कि अस्थायी प्रबंध किए जाएं। परमजीत सिंह ने बताया कि थाने के 27 कर्मचारियों को अपना कोविड परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।