हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा शिक्ष...

    हरियाणा शिक्षा बोर्ड 11 साल बाद लेगा 8वीं कक्षा की परीक्षा

    Haryana-Education-Board

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा इसी शैक्षिक सत्र 2020-21 से आठवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। जिसके लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी समुचित तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2011 में बदलाव करके पूरे प्रदेश में आठवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

    उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा 8वीं बोर्ड परीक्षा अन्तिम बार वर्ष 2010 में संचालित करवाई गई थी। इस परीक्षा में 3,67,247 परीक्षार्थी प्रविष्टि हुए थे, जिसमें 3,44,698 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। अब करीब 10 साल के लम्बे अंतराल बाद फिर से शिक्षा बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन करवाने जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 से शुरू होने वाली 8वीं की बोर्ड परीक्षा से संबंधित तैयारियों पर आज 28 जुलाई को बोर्ड मुख्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन कर सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा नियम/विनियम तैयार करने बारे गहनता से विचार-विमर्श किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।