हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत…...

    पानीपत….लाल बत्ती चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा दो लोगों की मौत

    Accident in Panipat

    कार और बाइक की हुई जबरदस्त टक्कर

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)| चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पानीपत के लालबत्ती चौक के पास तेज गति से दौड़ती डस्‍टर कार ने दो बाइकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई। डस्‍टर कार भी आगे से क्षतिग्रस्‍त हुई। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घटना में प्रमोद पुत्र महावीर प्रसाद व जिंदल पाल पुत्र कृष्ण लाल की मौत हो गई।एक की हालत गंभीर है। एयर बैग खुलने से कार चालक की जान बच गई।

    घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया।परिजनों के मुताबिक प्रमोद अमर‌ भवन चौक के समीप एक मंदिर में पुजारी‌ था जो सुबह‌ असंध‌ रोड पर पूजा करने के लिए जा रहा‌ था की हादसे का शिकार‌ हो गया।इसके आलावा जिंदर‌ पाल रेलवे में कर्मचारी था‌ जो सुबह‌ अपनी ड्यूटी पर जा रहा उसकी भी इस भयानक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइक घसीटते हुए काफी दूर तक गई।

    वाहनों को कब्‍जे में लिया

    थाना शहर प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है । शवों को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।