हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फतेहाबाद में ...

    फतेहाबाद में 110 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

    Woman arrested with 110 grams of heroin in Fatehabad

    फतेहाबाद (विनोद शर्मा)। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में रविवार को सीआईए पुलिस की टीम ने एक महिला को 110 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मिराना निवासी राजकौर के रूप में हुई है। पुलिस टीम रतिया के रतनगढ़ गांव में गश्त पर थी। मिराना बस अड्डे पर स्कूटी पर एक महिला को संदिग्ध हालात में बैठे देखा गया। इससे पहले कि महिला से पूछताछ की जाती, महिला ने स्कूटी स्टार्ट कर मिराना की तरफ भगाने लगी। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे रोका और तलाशी लेने पर उससे 110 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।