हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    अमेरिका में कोविड-19 से 4.24 लाख से अधिक लोगों की मौत

    Coronavirus in America

    वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 4.24 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 2.54 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,24,690 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 2,54,24,174 हो गयी है।

    अमेरिका का न्यूयाॅर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 42,726 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 21,105 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 37,822 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 35,418 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 25,673 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 20,853, मिशीगन में 15,305, मैसाचुसेट्स में 14,220 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 20,818 लोगों की मौत हुई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।