हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत में गण...

    पानीपत में गणतंत्र दिवस पर मुख्य सचिव ने फहराया झंडा

    Chief Secretary hoisted flag on Republic Day in Panipat

    पानीपत l हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने मंगलवार को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित 72वें गणतंत्र दिवस समारोह ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। श्री वर्धन ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है।

    देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह आदि क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

    वर्ष 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान सभा के सदस्यों ने लगभग तीन वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह संविधान तैयार किया। इसी संविधान की बदौलत छोटे-बड़े, अमीर-गरीब, सभी को न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाएं प्रेषित कर कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में नई व्यवस्था कायम करके लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया है और भविष्य में भी सरकार का यही प्रयास रहेगा। उन्होंने समारोह में ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण किया और मार्च पास्ट में शामिल टुकडिय़ों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।