हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मलबे के नीचे ...

    मलबे के नीचे दबकर दो किशोरों की मौत

    Two teenagers buried under rubble

    दोनों मृतक 12वीं कक्षा के छात्र थे

    अमलोह (सच कहूँ न्यूज)। जिला फतेहगढ़ साहिब अधीन आते अमलोह के गांव रायपुर चौबदारां में पुराना मकान गिराते समय मलबे के नीचे दबने से दो किशोरों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की रात हुआ। मृतकों की पहचान गांव सलाना दूला सिंह वाले के रहने वाले जश्नप्रीत सिंह और गुरसिमरन सिंह के तौर पर हुई है। दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार सलाना दूला सिंह वाले गांव के रहने वाले मलकीत सिंह के रिश्तेदार निर्भय सिंह का रायपुर चौबदारां गांव में पुराना मकान था।

    इस मकान को तोड़कर नया बनाना था। इसलिए मलकीत सिंह गांव से जश्नप्रीत सिंह, गुरसिमरन सिंह और गुरसेवक सिंह को साथ लेकर मकान तोड़ने चला गया था। जब वह मकान से पुराने गार्डर और ईंटें निकाल रहे थे तो इसी बीच लोहे का एक गार्डर गिर गया, जिससे मकान का मलबा गिरा और चार लोग नीचे दब गए। लोगों ने जब तक चारों को मलबे से निकाला तब तक जश्नप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरसिमरन और गुरसेवक को सिविल अस्पताल अमलोह से राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। वहां बुधवार सुबह गुरसिमरन की भी मौत हो गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।