हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश सुखपाल सिंह ख...

    सुखपाल सिंह खैरा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    sukhpal singh khaira

    चंडीगढ़ (ब्यूरो)। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने पंजाब में खैरा के 5 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसके अलावा चंडीगढ़ में एक जगह और दिल्ली में दो जगहों पर सर्च आॅपरेशन की सूचना है। यह छापेमारी ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और फेक पासपोर्ट रैकेट के मामले में की गई है। बता दें कि सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ ईडी में 2017 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। खैरा ने जनवरी 2019 में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

    उनका आरोप था कि अब आम आदमी पार्टी अन्ना आंदोलन के उद्देश्य से भटक गई है। उस वक्त वे पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे। आप से इस्तीफा देने के बाद सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब एकता पार्टी के नाम से नई पार्टी बनाई थी। आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस के नेता थे। आम आदमी पार्टी की ओर से निलंबित किए जाने के बाद 2019 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। यह भी बताया जा रहा है कि खैरा के खिलाफ एक सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से 2017 में ही ईडी में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।