हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार टीवीएस ने लॉन...

    टीवीएस ने लॉन्च की नई अपाचे आरटीआर 160 4वी

    new-Apache-RTR-160-218x150

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने बुधवार को नई टीवीएस आरटीआर160 4वी लांच की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 110,320 रुपए है। कंपनी ने बताया कि इस सेगमेंट में ग्राहकों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नयी अपाचे में 159.7 सीसी का एडवांस इंजन भी दिया गया है। नयी अपाचे में चार सिलेंडर समेत आयल कूल इंजन है जो 9250 आरपीएम पर 17.63 की जबरदस्त हॉर्सपावर जनरेट करता है तथा 7250 आरपीएम पर 14.73 एएनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

    टीवीएस ने बताया कि नयी अपाचे पांच स्ट्रोक गियर से लैस है। बाइक की लुक की बात करे तो इसमें कार्बन फाइबर डुअल टोन पैटर्न तथा एलआईडी लाइट दी भी दी गई। डिस्क ब्रेक के साथ बाइक का वजन 147 किलोग्राम है जबकि ड्रम ब्रेक के साथ बाइक का वजन दो किलोग्राम घटकर 145 किलोग्राम है। यह बाइक तीन रंगों में उपलब्ध है।
    कंपनी के प्रीमियम मोटरसाइकिल के मार्केटिंग प्रमुख मेघश्याम दिघोल ने कहा, ‘वर्ष 2021 की नई अपाचे आरटीआर160 4वी बढ़ी हुई शक्ति के साथ सर्वश्रेष्ठ इन-क्लास प्रदर्शन प्रदान करती है। टीवीएस अपाचे हमेशा ग्राहकों की संतुष्टि के लिए उच्च बेंचमार्क स्केल स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।