हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    नामचर्चा में पांच जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    Ration-Distributed

    कालांवाली (विनोद अरोड़ा)। श्री जलालआणा साहिब ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव तखतमल में संती सिंह इन्सां के निवास स्थान पर आयोजित की गई। ब्लॉक के अलग-अलग गावों से साध-संगत ने बड़े उत्साह के साथ नामचर्चा में शिरकत की। नामचर्चा का आगाज ब्लॉक भंगीदास सुरजीत इन्सां ने इलाही नारा ‘‘धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा’’ लगाकर किया।

    नामचर्चा के दौरान अनेक गांवों से आए कविराजों ने भजनों के माध्यम से रामनाम का गुणगाान कर साध-संगत को लाभान्वित किया। इस दौरान ओमप्रकाश इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। जिसे उपस्थित साध-संगत ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना। नामचर्चा के उपरांत साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के पाक पवित्र वचनों पर चलते हुए उपवास रखने के पश्चात बचा राशन पांच जरूरतमंद परिवारों को दिया। इस मौके पर बलराम, संदीप, राजविंद्र इन्सां, बलजिंद्र, 15 मैंबर गुरजंट इन्सां, कूलदीप, भीम इन्सां, जग्गा इन्सां गदराना, मखन इन्सां, नछतर इन्सां, 15 मैंबर मुकेश इन्सां, सतीश, परगट, नानक, इंद्रो इन्सां, संतोष इन्सां, काला इन्सां, नछतर इन्सां लवकेश इन्सां सहित अन्य साध-सगंत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।