हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 25 हजार के इन...

    25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

    25 thousand worth of crook arrested

    संपत नेहरा गैंग से जुड़ा था शातिर

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुरुक्षेत्र जिले से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी संपत नेहरा से जुड़े 25,000 रुपए के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। बता दें कि पकड़े गए आरोपी मनजिन्द्र सिंह ने वर्ष 2016 में खालसा कालेज चण्डीगढ़ में दाखिला लिया था। जहां पर आरोपी गैंगस्टर संपत नेहरा के सम्पर्क में आया था। मनजिन्द्र गैंगस्टर लारेंस के संपर्क में रहा है और आरोपी ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ में हत्या, जबरन वसूली, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम के तहत करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। एसटीएफ अंबाला की टीम ने गुप्त सूचना मिलने के बाद बदमाश को काबू किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।