हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home खेल दिल्ली को आईप...

    दिल्ली को आईपीएल खिताब तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगा: ऋषभ पंत

    Rishabh Pant

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली कैपिटल्स टीम के नए कप्तान ऋषभ पंत ने मंगलवार को कहा कि वह इस वर्ष दिल्ली की कप्तानी मिलने से काफी रोमांच महसूस कर रहे हैं और इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। आईपीएल में 6 मैचों में 2079 रन बना चुके पंत ने कहा, “मैं अपने सभी कोचों और टीम मालिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे यह मौका दिया और अब मुझे इस मौके का पूरा फायदा उठाना होगा। हम एक टीम के रूप में पिछले दो-तीन वर्षों से काफी अच्छा खेल रहे हैं क हमने अभी तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है और मैं इस बार खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करूंगा।

    ’23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने साथ ही कहा, ‘इस बार हमारी तैयारियां काफी अच्छी हैं। टीम में हर कोई अपना 100 प्रतिशत दे रहा है। मैं टीम के वातावरण से काफी खुश हूं और एक कप्तान को इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। “टीम के प्रमुख कोच आॅस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा, “रिकी पिछले दो तीन वर्षों में हमारे लिए बहुत शानदार रहे हैं। वह टीम के अंदर एक नयी ऊर्जा लाते हैं और एक खिलाड़ी के रूप में जब उन्हें देखते हैं और आप तब यह सोचते हैं कि ऐसे व्यक्ति से बहुत कुछ सीखा जा सकता है हम उम्मीद करते हैं कि इस बार हम सीमा रेखा को पार करेंगे रिकी और पूरी टीम की मदद से।’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।