हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार कोरोना के कहर...

    कोरोना के कहर से शेयर बाजार में भूचाल, 3.25 फीसदी से अधिक गिरावट

    Stock Market, Sensex

    मुंबई (एजेंसी)। देश में कोरोना के मामलों में हो रही जबरदस्त तेजी से आज शेयर बाजार में भूचाल आ गया जिससे बाजार में 3.25फीसदी से अधिक की गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 625अंकों की गिरावट लेकर 48956.65अंक पर खुला और यही इसका अभी तक का उच्चतम स्तर भी रहा। बिकवाली के कारण यह 47888.73अंक के निचले स्तर तक फिसला। अभी यह 1686.20 अंकों यानी 3.40 प्रतिशत की गिरावट लेकर 47905.12अंकों पर कारोबार कर रहा है।

    इसी तरह से एन एस ई का निफ्टी 290अंकों की गिरावट लेकर 14644.65अंक पर खुला। इसके तुरंत बाद यह 14652.50अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली से यह 14336.75अंकके निचले स्तर तक लुढ़क गया। अभी यह 3.30प्रतिशत अर्थात 489.50अंक गिरकर 14345.35अंक पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि देश हाल के दिनों में कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है और कल एक दिन अब तक सबसे ज्यादा 1.60लाख से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। इससे देश में फिर से पाबंदियां लगाए जाने को आशंका जताई जा रही है।

    बीते शुक्रवार लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

    आईसीआइसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 155 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 154.89 अंक या 0.31 फीसद के नुकसान से 49,591.32 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.95 अंक या 0.26 फीसद टूटकर 14,850 अंक से नीचे 14,834.85 अंक पर बंद हुआ।

    कोरोना अपडेट-

    छत्तीसगढ़:-

    पिछले 24 घंटें में 4417 और सक्रिय मामले बढ़कर 90,277 पहुंच गए हैं। राज्य में 348121 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 122 और मरीजों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 4899 हो गयी है।

    उत्तर प्रदेश:-

    इस दौरान सबसे अधिक सक्रिय मामले 12,440 और बढ़कर 71,241 हो गए हैं। इस महामारी से 9152 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 611622 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली:-

    सक्रिय मामले 5568 बढ़कर 34,341 को पर आ गए हैं। यहां अब तक 11,283 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 679573 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

    कर्नाटक :-

    कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 7572 और बढ़कर 69,244 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,889 हो गया है तथा अब तक 983157 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    केरल:-

    इस दौरान सक्रिय मामले 4612 मामले बढ़कर 44707 हो गए तथा 2398 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का आँकड़ा बढ़कर 11 लाख 17 हजार 700 हो गया है जबकि 16 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4783 हो गयी है।

    पंजाब:-

    सक्रिय मामले 141 घटकर 27874 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 237391 हो गई है जबकि 7507 मरीजों की जान जा चुकी है। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 41955 हो गयी है तथा अभी तक 12908 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 878571 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

    मध्य प्रदेश:-

    सक्रिय मामले बढ़कर 35316 हो गए हैं तथा अब तक 298645 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4184 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 27568 हो गए हैं तथा अब तक 4800 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 315127 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

    हरियाणा:-

    इस अवधि में 1528 मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या 20981 हो गई है। इस बीमारी से 3268 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 292632 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

    पश्चिम बंगाल:-

    कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 23981 हो गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से 10400 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 580515 लोग स्वस्थ हुए हैं।

    तेलंगाना:-

    सक्रिय मामले बढ़कर 21864 हो गए हैं और 1765 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 305900 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

    आंध्र प्रदेश:-

    सक्रिय मामले 20954 पहुंच गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस को मात देने वालों की तादाद 897147 पहुंच गयी है जबकि 7300 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बिहार में सक्रिय मामले बढ़कर 14696 हो गए है। राज्य में कोरोना वायरस से 1610 लोगों की मौत हुई है जबकि 266923 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

    कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 2926, जम्मू-कश्मीर में 2034, ओडिशा में 1926, उत्तराखंड में 1760, असम में 1118, झारखंड में 1213, हिमाचल प्रदेश में 1115, गोवा में 848, पुड्डुचेरी में 691, त्रिपुरा में 394, मणिपुर में 376, चंडीगढ़ में 399, मेघालय में 151, सिक्किम में 136, लद्दाख में 131, नागालैंड में 93, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 12, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।