हमसे जुड़े

Follow us

16.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब तालाब में डूब...

    तालाब में डूबने से 5 मासूमों सहित 6 लोगों की मौत

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबे तीसरे युवक का नही लगा कोई सुराग

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के लुधियाना जिले में साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के मानगढ़ गांव के तालाब में आज पांच बच्चे और उन्हें बचाने गया उनके परिवार का एक व्यक्ति भी डूब गया। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार ये बच्चे दस साल से कम उम्र के थे । ये गर्मी के कारण तालाब के पास गये और खेलते -खेलते तालाब में जा गिरे। शोर मचने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गये। बच्चों के परिवार का एक सदस्य उन्हें बचाने के लिये तालाब में कूद गया जो न तो बच्चों को बचा सका और न ही अपने को। शवों की तलाशी के बाद तीन बच्चों के शव निकाल लिये हैं तथा शेष की तलाश जारी है। ये सभी प्रवासी मजदूरों के बच्चे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।