हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार पर...

    शेयर बाजार पर दिखेगा जीडीपी के आंकड़ों का असर

    Stock Market, Sensex

    मुंबई। कोविड-19 के मामलों में कमी से घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह लगातार दूसरी साप्ताहिक तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कोविड के ग्राफ के साथ ही जीडीपी के आंकड़ों पर भी रहेगी। वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े सोमवार को जारी होने हैं। महामारी के कारण जीडीपी में गिरावट तय है। देखने वाली बात यह होगी कि यह गिरावट कितनी रहती है और चौथी तिमाही में कितना सुधार देखने को मिलता है। पिछला सप्ताह निवेशकों के लिए अच्छा रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सभी पांच कारोबारी दिवस बढ़त में रहा। पूरे सप्ताह के दौरान 260.35 अंक यानी 1.72 फीसदी चढ़कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर 15,435.65 अंक पर बंद हुआ।

    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी 882.40 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 51,422.88 अंक पर पहुंच गया जो करीब तीन महीने का उच्चतम स्तर है। इसमें मंगलवार को छोड़ अन्य चार दिन तेजी रही। मझौली कंपनियों का सूचकांक मिडकैप 176.08 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,661.83 अंक पर बंद हुआ। छोटी कंपनियों का सूचकांक स्मॉलकैप 348.29 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में 23,478.69 अंक पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप भी गुरुवार को ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गये थे हालांकि शुक्रवार को इनमें गिरावट रही।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।