हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दामाद ने ससुर...

    दामाद ने ससुर की सुआ मारकर की हत्या

    Kolkata News

    पत्नी के साथ चल करता था झगड़ा

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। कृष्णा गेट थाना पुलिस के अंतर्गत गांधी नगर में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दामाद ने ससुर पर सुए से हमला बोल दिया। आरोपित ने ससुर के सिर में सुआ मारा, जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

    बच्चों के साथ मायके आ गई थी निशा

    गांधी नगर की गली नंबर दो निवासी धर्मों ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी चार लड़कियां व एक लड़का है। उसकी बड़ी बेटी निशा की शादी गांधी नगर की गली नंबर तीन निवासी भोला के साथ हुई थी, जिससे उसके पास दो बच्चे हैं। बुधवार को वह अपने पति रोशन लाल के साथ अस्पताल में दाखिल अपने रिश्तेदार का पता लेने के लिए गई। जब वह रात को वापिस आए तो उसकी बेटी निशा ने बताया कि भोला घर आया था और दोनों बच्चों को अपने साथ उठा कर ले गया है।

    धक्केशाही करके बच्चों को ले गया था भोला

    भोला उसकी बेटी निशा के साथ झगड़ा करता था, जिसके चलते निशा अपने दोनों बच्चों को लेकर उनके घर पर ही रह रही थी। आरोपित धमकी देता था कि वह उसके दोनों बच्चों को मार देगा। इसी डर के चलते वे बुधवार रात 10 बजे वह, उसकी बहन रेशमा बच्चे लेने के लिए भोला के घर गए थे। उसका दामाद घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। उन्होंने दोनों बच्चे ले लिए तो भोला ने इसका विरोध किया। इसी दौरान पीछे से उसका पति रोशन भी आ गया। इसी दौरान भोला ने अपनी पेंट के जेब से लोहे का सुआ निकाला और उसके पति रोशन लाल के सिर में मार दिया। इस दौरान वहां से उनका पड़ोसी मोनी भी जा रहा था।

    मोनी ने उसके पति के सिर से सुआ निकाला और कपड़ा बांध दिया। वह अपने पति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर ने मरहम पट्टी की। वीरवार सुबह उसके पति की तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने रोशन लाल को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा गेट थाना पुलिस प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर भोला, पदड्ड व अनु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। तीनों अभी फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।