हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नोएडा शूटिंग ...

    नोएडा शूटिंग रेंज ‘चंद्रो तोमर’ के नाम

    Chandro-Tomar'

    लखनऊ (यूपी)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘कू’ एप के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होने लिखा ख्यातिलब्ध निशानेबाज ‘चन्द्रो तोमर जी’ जीवटता, जिजीविषा और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक हैं। हाल ही में उनका देहावसान हुआ है। मातृ शक्ति को नमन् करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के क्रम में यह एक प्रयास है। उनके नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

    गौरतलब है कि शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का पिछली अप्रैल को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष की थी। 60 वर्ष की उम्र से निशानेबाजी में हाथ आजमाने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग शूटर ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। बागपत जिले की निवासी इस शूटर के जीवन पर बालीवुड में सांड की आंख नामक फिल्म भी प्रदर्शित हुई थी जिसे भरपूर सफलता मिली थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।