हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राष्ट्रीय राज...

    राष्ट्रीय राजधानी में आज दस्तक दे सकता है मानसून, हरियाणा में बारिश के आसार

    Monsoon, Weather Department, Forecasting, Atmosphere, Punjab

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। चिलचिलाती धूप से परेशान दिल्लीवासियों को आज राहत मिलने के आसार है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज मानसून की झमाझम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में इस साल 13 दिनों की देरी के बाद मानसून दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में पहली बार दिल्ली में मानसून इतनी देरी से पहुंच रहा है। आम तौर पर यहां मानसून के 27 जून तक पहुंच जाता है।

    2006 में 9 जुलाई को मानसून ने राष्ट्रीय राजधानी में दस्तक दी थी

    मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के कुछ और हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। इसके कारण दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले पांच से छह दिनों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले 2012 में यहां मानसून सात जुलाई को पहुंचा था। वहीं, 2006 में नौ जुलाई को मानसून ने राष्ट्रीय राजधानी में दस्तक दी थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।