हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राहत: देश में...

    राहत: देश में कल के मुकाबले आज कोरोना की रफ्तार में आई गिरावट, 30 हजार आए नए मामले

    Active cases below five lakh

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,549 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 17 लाख 26 हजार 507 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 887 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,96,354 हो गयी है। सक्रिय मामले 8760 बढ़कर चार लाख 04 हजार 958 हो गये हैं। इसी अवधि में 422 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 25 हजार 195 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.31 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

    विश्व में कोरोना से 19.88 करोड़ लोग संक्रमित

    विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.88 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 42.35 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 88 लाख 91 हजार 340 हो गयी है जबकि 42 लाख 35 हजार 449 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।

    अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार में तेजी

    विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.51 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.13 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.99 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.57 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

    रूस फ्रांस से आगे निकला

    संक्रमण के मामले में रूस फ्रांस से आगे निकल गया है। यहां कोरोना वायरस से अब तक 62.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.57 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62.18 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.12 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 59.29 लाख से अधिक हो गयी है और 130,039 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।