हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 7 अति जरूरतमं...

    7 अति जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    Ration-Distributed

    लाडवा (सच कहूँ ब्यूरो)। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक लाडवा से जुड़ी साध-संगत ने 7 अति जरूरतमंद परिवारों को 1-1 माह का राशन वितरित किया है। ब्लाक भंगीदास डॉ. संजीव इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया के ब्लॉक लाडवा की ओर से लगातार प्रत्येक माह अति जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को भी 7 अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी लाडवा के इस प्रकार के परिवार हैं और अपने व अपने परिवार का खर्च नहीं चला सकते वे लाडवा नामचर्चा घर में संपर्क कर राशन प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर लाडवा के सभी जिम्मेवार मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।