हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कारोबार Stock Market ...

    Stock Market : नए शिखर पर पहुंचा शेयर बाजार

    Stock market

    मुंबई (एजेंसी)। विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सरकार के उत्पाद से जुड़े प्रोत्साहन पैकेज से उत्साहित निवेशकों की इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार अबतक के नए शिखर 59 हजार अंक के पार पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 417.96 अंक की छलांग लगाकर 59141.16 अंक के नए रिकॉर्ड पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 110.05 अंक उछलकर 17,629.50 अंक पर रहा। बड़ी कंपनियों के मुकाबले छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली थोड़ी कम हुई।

    इस दौरान बीएसई का मिडकैप 120.60 अंक बढ़कर 25,336.56 अंक पर और स्मॉलकैप 21.98 अंक की मामूली बढ़त लेकर 28,306.05 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3425 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1678 तेजी पर जबकि 1591 गिरावट पर रहे। हालांकि इस दौरान 156 कंपनियों के शेयर-भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स के सात समूहों की 0.74 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 12 समूह के शेयरों में तेजी रही। इस दौरान बैंकिंग समूह ने सबसे अधिक 2.12 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। इसी तरह ऊर्जा 1.66 प्रतिशत, एफएमसीजी 1.33, वित्त 1.25 और दूरसंचार 0.97 प्रतिशत की बढ़त में रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।