हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश एनआईए ने कश्म...

    एनआईए ने कश्मीर में कई जगहों पर मारा छापा

    NIA

    श्रीनगर (एजेंसी)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) शुक्रवार को कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है। अधिकारियों ने बस इस बात की जानकारी दी है कि एनआईए के अधिकारियों द्वारा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मदद से जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले जांच एजेंसी ने कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने और वित्त पोषण करने को लेकर प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के ठिकाने पर छापेमारी की थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।