हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोविड...

    देश में कोविड रोगियों की संख्या एक लाख से नीचे

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। ओमिक्रान की सावधानियों और कोविड मानकों का सख्ती से पालन करने के बीच देश में कोविड मरीजों की संख्या 547 दिन के बाद एक लाख से नीचे आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि लंबे अंतराल के बाद देश में कोविड मरीजों की संख्या एक लाख से कम 99023 हो गयी है। यह उपलब्धि 547 दिन के बाद हासिल की गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.29 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.81 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 8954 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 80 लाख 98 हजार 716 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 124 करोड़ 10 लाख 86 हजार 850 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

    24 घंटे के दौरान 10207 कोविड रोगी स्वस्थ

    आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 10207 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 40 लाख 28 हजार 506 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.36 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख आठ हजार 467 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 64 करोड़ 24 लाख 12 हजार 315 कोविड परीक्षण किए हैं।

    पंजाब में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर टैस्ट क्षमता बढ़ाने के आदेश

    कुछ देशों में कोविड-19 का नया रूप ओमिक्रोन के सामने आने के बाद पंजाब में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर कोरोना की जांच बढ़ाने के आदेश दिये गये हैं। उप मुख्यमंत्री ओ पी सोनी ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कोविड-19 के नये रूप ओमिक्रोन के संभावित खतरे से राज्य के लोगों को बचाने के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए अब से तैयारियाँ आरंभ करने के हुक्म देते हुये कहा डब्ल्यू.एच.ओ. के अनुसार नये वायरस की पहचान करने में आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट समर्थ है, इसलिए राज्य में कोविड-19 सम्बन्धी अधिक से अधिक आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट ही किये जाएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here