हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चिंताजनक: हरि...

    चिंताजनक: हरियाणा में ओमिक्रॉन की दस्तक, करनाल में मिला पहला मरीज

    Omicron variant

    करनाल (विजय शर्मा)। देश में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस बीच हरियाणा में बुधवार देर सायं ओमिक्रॉन का नया मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के नीलोखेड़ी में पहले मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संक्रमित मरीज निलोखेड़ी के गांव बिरौना खालसा का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मरीज का सैम्पल 4 दिन पहले दिल्ली में लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मरीज को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है।

    राज्य                ओमिक्रॉन से संक्रमित 
    • महाराष्ट्र                     65
    • दिल्ली                       57
    • तेलंगाना                     24
    • कर्नाटक                     19                   
    • राजस्थान                    18
    • केरल                        15
    • गुजरात                      14
    • जम्मू                         03
    • उत्तर प्रदेश                  02
    • ओडिशा                     02                   
    • आंध्रप्रदेश                    01                   
    • चंडीगढ़                      01
    • तमिलनाडू                   01
    • बंगाल                        01
    • हरियाणा                    01

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण ने कहा कि ओमिक्रॉन का प्रसार डेल्टा की तुलना में तीन गुना तेजी से होता है। इसलिए, इसका फैलाव रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। उन्होेंने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि जिन जिलों में कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है या जिन जिलों में कोविड अस्पतालों के 40 प्रतिशत से अधिक बिस्तर भर चुके हैं, वहां कोविड निगरानी एवं परीक्षण बढ़ाया जाना चाहिए और कोविड मानकों का पालन सख्ती से किया जाना चाहिए। इन जिलों के अस्पतालों में कोविड की सभी उपलब्ध सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों पर कड़ी नजर

    सरकार ने जोखिम वाले राष्ट्रों समेत विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। सभी यात्रियोें के एयर सुविधा पोर्टल पर कोविड संबंधी घोषणा करना और आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य कर दिया है। लगभग सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इस बीच, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 138.96 से अधिक करोड़ कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

    ओमिक्रॉन के लक्षण

    • हल्का बुखार।
    • गले में खराश।
    • सिरदर्द।
    • मांसपेशियों में दर्द।
    • कुछ लोगों में अस्म्टिोमेटिक।

    सावधानियां

    • वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं।
    • मास्क पहनकर बाहर जाएं।
    • थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोते रहे।
    • नाक या मुंह पर भूलकर भी हाथ नहीं लगाएं।
    • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें।
    • घर में बीमार सदस्यों से दूरी बनाकर रखें।
    • किसी से भी हैंडशैक नहीं करें।
    • जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here