हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश खबरें जरा हटक...

    खबरें जरा हटके: तेंदुआ दबे पांव घर में घुसा और पलक झपकते ही कुत्ते को ले गया, जानें क्या है मामला

    Leopard Killed The Dog

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश के अधिकतर हिस्सों में ऐसी खबर सुनने को मिल जाती है कि कोई जानवर किसी इलाके में आ गया। पिछले दिनों लखनऊ में तेंदुआ आ गया था और बहुत से लोगों को ंघायल कर दिया था। दरअसल, हमने बड़े पैमाने पर जंगल को काटकर कालोनी बना ली है। इसी कारण जानवर खाने की तलाश में रिहायशी इलाकों में आते है। इस बीच ऐसा ही चौंकाने वाला वायरल वीडियो सामने आया है। जिसमें एक तेंदुआ दबे पांव घर में प्रवेश करता है और घर के पालतू कुत्ते को शिकार बनाकर और उसे लेकर भाग जाता है। उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं।

    भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कस्वां ने वीडिया शेयर किया

    इस चौंकाने वाला वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कस्वां ने ट्विटर पर साझा किया। अब तक इस वीडियो को 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि 2900 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को 400 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट भी किया है। इतना ही नहीं वीडियो को देख लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि जंगली जानवर अक्सर पालतू जानवरों का शिकार करते हैं। तो कुछ लोग कहते हैं कि पालतू जानवरों का ख्याल रखना चाहिए। हालांकि अभी तक इस वीडियो के ठिकाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here