हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में एक ला...

    देश में एक लाख से अधिक आए कोरोना के नए केस, जानें, महामारी से बचने के लिए पूज्य गुरू जी के वचन

    Coronavirus

    कोविड टीकाकरण में 169.46 करोड़ टीके लगे

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश भर में पिछले 24 घंटे में 45 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 169.46 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 45 लाख 10 हजार 770 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 169 करोड़ 46 लाख 26 हजार 697 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख सात हजार 770 नये मरीज सामने आये हैं।

    इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 12 लाख 25 हजार 11 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 2.90 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 7.42 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 13 हजार 246 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ चार लाख 61 हजार 148 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.91 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 48 हजार 513 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 74 करोड़ एक लाख 87 हजार 141 कोविड परीक्षण किए हैं।

    हरियाणा में कोरोना के 1,980 नये मामले, 14 मौतें

    हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 1,980 नये मामले आये जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 9,63,319 हो गई है। इनमें ओमिक्रॉन के 658 मामले शामिल हैं। कुल संक्रमितों में से 9,37,337 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें ओमिक्रॉन के 655 मामले शामिल हैं। राज्य में इस समय ओमिक्रॉन के तीन समेत कोरोना के 15,573 मामले सक्रिय हैं। आज 14 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,386 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण दर 6.12 प्रतिशत, रिकवरी दर 97.30 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है।

    राज्य के गुरूग्राम जिले में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा हैं जहां आज 682, फरीदाबाद 253, हिसार 117, सोनीपत 127, करनाल 24, पानीपत 17, पंचकूला 94, अम्बाला 55, सिरसा 57, रोहतक 52, यमुनानगर 62, भिवानी 73, कुरूक्षेत्र 60, महेंद्रगढ़ 39, जींद 23, रेवाड़ी 68, झज्जर 55, फतेहाबाद 15, कैथल 25, पलवल 19, चरखी दादरी 50 और नूंह में कोरोना के 13 मामले आये। राज्य के सिरसा, यमुनानगर और कैथल में दो-दो, गुरूग्राम, पानीपत, पंचकूला, अम्बाला, भिवानी, कुरूक्षेत्र, फरीदाबाद और चरखी दादरी में एक-एक कोरोना मरीज ने आज दम तोड़ दिया जिससे कोरोना से मृतकों की संख्या अब 10,386 पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 39678379 कोविडरोधी खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 22589624 लोगों को पहली तथा 16922087 को दूसरी कोविडरोधी खुराक दी जा चुकी है।

    पूज्य गुरु जी ने कोरोना को लेकर बढ़ाया कदम

    • दो नए मानवता भलाई कार्यों की सौगात

    कोरोना महामारी के बीच पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने चिट्ठी के माध्यम से साध-संगत को जागरूक किया और लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पूज्य गुरू जी ने कोरोना से संबंधित दो नए कार्य भी मानवता भलाई कार्यों में जोड़कर साध-संगत को मानवता की सेवा के नए अवसर भी प्रदान किए। पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, ‘हमारे प्यारे बच्चों, हमने कोरोना की वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ लगवा ली है और हम चाहते हैं कि हमारे ‘करोड़ों’ बच्चे, जिन्होेंने अभी तक ’वैक्सीन’ नहीं लगाई वो लगवा लें। इस कार्य को मानवता भलाई के 136वें कार्य के रूप में निम्न प्रण करें:-‘सारे कोरोना वैक्सीन लगवाऐंगे व दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे व लगवाएंगे’ अपने हाथ खड़े करें, नारा लगाएं, सतगुरु आपको बहुत-2 खुशियां दें। आशीर्वाद। 137वां कार्य ‘मास्क लगाएंगे, लगवाएंगे व जरूरतमंदों को फ्री में मास्क देंगे व 7 फुट की दूरी बनाके रखेंगे। नारा, आशीर्वाद

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरू जी के वचन

    डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा देश व समाजहित की दिशा में अनेकों कदम उठाएं हैं। देश पर जब-जब प्राकृतिक आपदा आई पूज्य गुरु जी ने हर संभव मद्द पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। पिछले वर्ष अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भी डॉ. एमएसजी ने ‘रूहानी पत्र’ भेजकर करोड़ों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया था । पूज्य गुरु जी के ‘रूहानी पत्रों’ में भेजे गए पावन संदेश के कुछ अंश।

    सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट करें प्राणायाम

    आप सबको पता ही है कि कोरोना महा बिमारी चल रही है, इससे प्रभु सबको बचाएं इसके लिए मैं प्रभु से सुबह-शाम प्रार्थना करता रहता हूँ। सरकार जो भी निर्देश दे आप सबने उसे पूरा-2 मानना है और पूरा-2 सहयोग देना है। इस बिमारी से बचने के लिए, मैं आपको कुछ सुझाव दे रहा हूँ:-

    1. सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट प्राणायाम के साथ मालिक का नाम जरूर जपा करें।

    2. साबुन से दोनों हाथों पर झाग बनाके, एक-दूसरी हथेली पर ‘खाज’ करें ताकि नाखुन पूरी तरह साफ हो जाए।

    Coronavirus

    3. घरेलू प्रोटीन जैसे चने, सोयाबीन, पनीर, दही, दूध, छाछ, दालें, पिस्ता इत्यादि व विटामीन सी जैसे नींबू, संतरा, किन्नू, मौसमी, आंवला इत्यादि जरूर लें।

    4. तुलसी, नीम, चार-चार पत्ते, गिलोय (टहनी व पत्ते) 10 ग्राम, लौंग-इलाईची 2-2, हल्दी, मुलेठी, अजवायन, सौंठ, सब एक-एक चुटकी, जीरा 5 ग्राम। 300 ग्राम पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक 150 ग्राम ना रह जाए। अब इसे चाय की तरह धीरे-2 पीए। दिन में एक बार। 20 ग्राम गुड़ या शहद डाल सकते हैं।

    अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं

    ‘‘हमारे करोड़ों बच्चों, हम आप सब से (प्रार्थना करते हैं) कहते हैं कि ‘कोरोना’ महाबिमारी से संघर्ष में सरकार जो भी दिशा निर्देश दे, उसका आप सब पूरा-2 पालन करें। हम आप सबसे गुजारिश करते हैं कि चाहे ‘अनलॉक’ है पर आप सब ज्यादा समय अपने घर के अन्दर ही रहें। काम-धन्धे पर या सफर पर जाते समय ‘मास्क’ जरूर लगाएं व एक-दूसरे से 7 फुट की दूरी बनाएं रखें। बाहर से जब आप घर लौटें तो सबसे पहले नहाएं व पहने हुए कपड़े ‘सर्फ’ वाले पानी में डाल दें। नए कपड़े पहन कर अपने परिवार के पास जाएं। अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं।’’

    Do not take the corona lightly, take care

    मॉस्क जरूर लगाएं

    ‘‘जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाया करो।  देश व संसार में सुख शान्ति व खुशहाली के दरवाजे खुल जाएं। बाकि प्रभु उसी में खुश रखना जो तेरी रजा है। प्यारे बच्चो, आप सब भी देश की सुख शान्ति के लिए एक दिन (12 या 24 घंटे) का व्रत रखें। एक दिन का राशन भी जरूरतमंदों को दें।’’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here