हमसे जुड़े

Follow us

35.1 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के 92...

    हरियाणा के 92 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से सम्मानित

    Police Medal sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने में पुलिस ने बडे साहस और शौर्य के साथ कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप मंगलवार को राज्य के 92 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदकों (Police Medal) से सम्मानित किया। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

    राज्यपाल आज पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह मेडल दिए गए। इसके तहत विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए। यह गौरव का विषय है कि पुलिस जनसेवा के माध्यम से प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने और शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि पुलिस हमेशा विषम परिस्थितियों में काम करते हुए लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती है। पुलिस अपनी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के स्लोगन को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती है ताकि लोगों को समय पर पुलिस सहायता मिल सके। मेडल (Police Medal) प्राप्त करने वालों में महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी रही है। यह हरियाणा की लड़कियों और महिलाओं के लिए गर्व का विषय है कि वे भी प्रदेश की उन्नति में अपना पूरा सहयोग कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here