हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश गंभीर चक्रवात...

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ हुआ कमजोर, चक्रवाती तूफान में बदला

    Cyclonic Storm

    हैदराबाद (एजेंसी)। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्पन्न हुआ गंभीर चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ पिछले छह घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया और मंगलवार को मध्यरात्रि के बाद करीब 0230 पर 15.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 81.3 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित रहा। तूफान का केंद्र मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 60 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 180 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 310 किमी दक्षिण-पश्चिम में, गोपालपुर (ओडिशा) से 550 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पुरी (ओडिशा) से 660 किमी दक्षिण-पश्चिम में था।

    मौसम विभाग ने आज सुबह एक बुलेटिन में बताया कि तूफान के अगले कुछ घंटों के लिए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने के आसार है। इसके बाद, चक्रवाती तूफान के धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने, मछलीपट्टनम, नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों के साथ आगे बढ़ने और आज शाम तक उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों के पास पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उभरने का अनुमान है।

    उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने का अनुमान

    तूफान के इसके बाद उत्तर-पूर्व की ओर उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने का अनुमान है। बुलेटिन में कहा गया है कि गुरुवार सुबह तक इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर दबाव के क्षेत्र में बदल जाने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ छिटपुट अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। आंध्र प्रदेश के तट के पास 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि आज मध्यरात्रि तक पश्चिम मध्य और उससे लगे बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब तथा गुरुवार को बहुत अधिक खराब रहने की आशंका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here