हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home देश मानसून, दक्षि...

    मानसून, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में आगे बढ़ा

    monsoon-begins-in-Kerala sachkahoon

    पुणे (एजेंसी)। दक्षिण-पश्चिम मानसून, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और बंगाल की दक्षिण खाड़ी में आगे बढ़ गया है। अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव, लक्षद्वीप के आसपास के क्षेत्रों और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में मानसून के आगे बढ़ने पर लगातार नजर रखी जा रही है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

    हरियाणा, पंजाब में गर्मी से राहत

    हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के अधिकांश स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर, राजस्थान, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

    हरियाणा, पंजाब में मौसम शुष्क रहा

    चंद्रपुर (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को 0830 बजे से गुरुवार को 0830 बजे के बीच आंधी-तूफान का असर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना , रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here