हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 193.13 करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नयी दिल्ली। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 193.13 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 193 करोड़ 13 लाख 41 हजार 918 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2,685 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 16 हजार 308 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.60 प्रतिशत हो गयी है।

    मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2185 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 26 लाख 9 हजार 335 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 47 हजार 37 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 84 करोड़ 93 लाख 24 हजार 833 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here