हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More

    इंडिगो प्लेन की पाक के शहर कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, शारजाह से भारत आ रहा था विमान

    IndiGo News
    सांकेतिक फोटो

    शारजाह (एजेंसी)। शारजहा-हैदराबाद फ्लाइट में खराबी आ जाने के कारण उसे पाकिस्तान के कराची शहर में आपात लैंडिग करनी पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान यूएई के शारजाह शहर से हैदराबाद जा रही फ्लाईट में अचानक खराबी आ जाने के कारण उसे कराची शहर में उतारना पड़ा। पिछले दो सप्ताह में किसी भारतीय यात्री विमान के आपात लैंडिंग की यह दूसरी घटना है।

    पाक अधिकारियों ने भारतीय विमान के लैंड होने की पुष्टि की

    पाक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अमीरात के शारजहा शहर से हैदराबाद जा रहे इस विमान में अचानक इंजन में खराबी आ जाने से पायलट ने पाक से आपातलैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद यात्री विमान को कराची में उतरने की अनुमति दे दी गई। पाक इंजीनियर इस विमान में आई गड़बड़ी को दूरे करने कोशिश कर रहे हैं। कराची एयर पोर्ट के अधिकारियों ने भारतीय विमान के लैंड करने की पुष्टि की है।

    5 जुलाई को भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी

    इससे पहले गत 5 जुलाई को भी भारत से यूएई के दुबई शहर जा रहे स्पाइस जेट कंपनी के प्लेन को कराची एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here