हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भरतपुर में सं...

    भरतपुर में संत के आत्मदाह की घटना की जांच के लिए भाजपा भेजेगी जाँच समिति

    BJP

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजस्थान के भरतपुर में पहाड़ियों से अवैध खनन के विरोध में 551 दिनों तक धरना दे रहे संत विजयदास जी के आत्मदाह करने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसकी जांच के लिए एक चार सदस्यीय उच्चस्तरीय दल गठित किया है। पार्टी ने शनिवार को यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि भरतपुर की पहाड़ियों से अवैध खनन बंद कराने की मांग को लेकर 551 दिनों से धरना और आंदोलन चल रहा था।

    संत विजयदास ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन की निष्क्रियता के कारण 20 जुलाई को आत्मदाह कर लिया था और आज 23 जुलाई को उनका निधन हो गया। विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इस संबंध में एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है जो घटनास्थल का दौरा करके जानकारी एकत्र करेगी और इस पर एक रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष को सौंपेगी। समिति में भाजपा के महासचिव अरुण सिंह, सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सांसद सत्यपाल सिंह और सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here