हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी सड़क हादसे में...

    सड़क हादसे में न जाए किसी की अनमोल जिंदगी…

    Welfare Work

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग ने ऐलनाबाद-डबवाली स्टेट हाईवे पर बने गड्ढ़ों को भरा

    गोरीवाला(अनिल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए गोरीवाला के डेरा अनुयायियों ने ऐलनाबाद-डबवाली स्टेट हाईवे नंबर 32 मुख्य सड़क पर गोरीवाला के समीप बने गहरे गड्ढ़ों को श्रमदान कर भरा। सेवादारों के इस कार्य कर वाहन चालकों सहित ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। दरअसल बीते दिवस गोरीवाला निवासी डेरा श्रद्धालु सुरेन्द्र इन्सां बाइक पर किसी कार्य से स्टेट हाइवे से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके आगे जा रही कार गोरीवाला से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढ़े में जा घुसी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई।

    हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ऐसी भयावह स्थिति को अपनी आंखों के सामने होते देख शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फयर फोर्स विंग सेवादारों ने घटनास्थल पर पहुंचकर करीब 10 फुट चौड़ाई वह 3 फुट गहराई के आधा किलोमीटर तक के गड्ढ़ों को भरा। राहगीरों ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिनकी वजह ये सड़क पर बने गहरे गड्ढ़े हैं। इस बारे में सड़क के पुन: निर्माण के लिए कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here