हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    Lucknow: आग लगने से सेवानिवृत्त आईजी की मौत, पत्नी बेटा घायल

    Gurugram News
    Gurugram News: आग लगने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

    Lucknow (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में रह रहे सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) दिनेश चंद्र पांडेय के मकान में बीती देर रात अचानक लगी आग की चपेट में आकर पांडेय की मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि इंदिरा नगर, सी-ब्लाक में रहने वाले सेवानिवृत्त आइजी पांडेय के मकान में पहले तल पर देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पांडेय, उनकी पत्नी अरुणा और बेटा शशांक तीनों आग में फंस गये। घटना की सूचना मिलने पर इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद फायर और पुलिस की संयुक्त टीम ने पहले तल पर फंसे तीनों लोगों को निकाल कर राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां, डाक्टरों ने पांडेय को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here