हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के शि...

    हरियाणा के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में दक्ष बनाएगा इग्नू: शिक्षा मंत्री

    Kanwar Pal Gujjar

    उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    • राज्य के लगभग हजारों शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को होगा लाभ

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों तथा हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे राज्य के लगभग हजारों शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को लाभ होगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीती 2020 के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय को दी गयी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के 21 सरकारी तथा 24 निजी विश्वविद्यालयों सहित कुल 54 विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक है। इसके साथ ही 177 सरकारी महाविद्यालयों, 97 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, 94 निजी महाविद्यालयों तथा तकनीकी एवं बीएड कॉलेजों के शिक्षकों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना जरूरी है।

    शिक्षकों को व्यावसायिक विकास कार्यक्रम में करवाना होगा पंजीकरण

    कंवरपाल ने बताया कि इस सन्दर्भ में उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, सभी सरकारी कॉलेजों और सहायता प्राप्त सरकारी कॉलेजों के निदेशकों को एडवाइजरी जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इस 6 दिवसीय व्यावसायिक विकास कार्यक्रम में पंजीकरण करवाकर निदेशालय को सूचित करें।

    छ: दिवसीय ऑनलाइन नि:शुल्क रहेगा कार्यक्रम

    कार्यक्रम का संचालन कर रहे इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में छ: दिवसीय नि:शुल्क राष्ट्रीय व्यावसायिक विकास कार्यक्रम विकसित किया गया है। इसके तहत सम्पूर्ण भारत के लगभग 15 लाख शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर उन्मुख होने की आवश्यकता पर जोर दिया गया हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here