हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार वार्षिक परीक्...

    वार्षिक परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि

    HBSE sachkahoon

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा ओपन स्कूल की 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा मार्च-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 जनवरी 2023 कर दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि मुक्त विद्यालय की 10वीं तथा 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर, 2022 निर्धारित की गई थी, छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिसे अब बढ़ाकर 7 जनवरी 2023 कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक परीक्षार्थी जो मार्च-2023 परीक्षा हेतु आवेदन करना चाहते है, वे 7 जनवरी तक एक हजार रुपए विलंब शुल्क सहित बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here