हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 107 वर्षीय गु...

    107 वर्षीय गुरदयाल सिंह इन्सां की पार्थिव देह दान

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से समाज में आई जागरूकता

    • डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता की सेवा में गुजारा पूरा जीवन

    पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी न सिर्फ जीते जी बल्कि इस जहां से जाने के बाद भी इन्सानियत के काम आते हैं। इसी क्रम में पीलीबंगा निवासी सचखंडवासी गुरदयाल सिंह इन्सां की पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु पंजाब आयुर्वेद एंड मेडिकल कॉलेज मोरजण्डखारी श्रीगंगानगर को दान की गई। बता दें कि वे पूर्व ब्लॉक भंगीदास बसंत सिंह इन्सां व जगरूप सिंह के पिता थे। राजस्थान की 45 सदस्यीय कमेटी के गोपाल इन्सां व ब्लॉक भंगीदास भगवानदास इन्सां ने बताया कि 107 वर्षीय गुरदयाल सिंह इन्सां का शुक्रवार रात्रि निधन हो गया।

    यह भी पढ़ें:– वर्ष-2022 में भी जरूरतमंदों के लिए मसीहा बने ‘ट्रयू ब्लड पंप’

    पूज्य गुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए परिजनों ने शनिवार को गुरदयाल सिंह इन्सां की पार्थिव देह रिसर्च के लिए पंजाब आयुर्वेद एंड मेडिकल कॉलेज मोरजण्डखारी (श्रीगंगानगर) को दान की गई। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों व परिजनों की मौजूदगी में अरदास और विनती के बाद वयोवृद्ध गुरदयाल सिंह इन्सां की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में ‘सचखंडवासी गुरदयाल सिंह इन्सां अमर रहे’। ‘जब तक सूरज चांद रहेगा। बाबा गुरदयाल सिंह इन्सां तेरा नाम रहेगा।’ ‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ आदि नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। ब्लॉक भंगीदास भगवानदास इन्सां ने बताया कि बाबा गुरदयाल सिंह इन्सां ने अपना पूरा जीवन डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा में रहते हुए व्यतीत किया तथा पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़े रखा।

    उन्होंने बताया कि गुरदयाल सिंह इन्सां की धर्मपत्नी जसमेल कौर इन्सां की भी 27 अक्टूबर को मरणोपरांत देहदान की गई। उनका पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा में रहते हुए निरंतर मानवता की सेवा का कार्य कर रहा है। नगर भंगीदास टहल सिंह इन्सां ने बताया कि देहदानी गुरदयाल सिंह इन्सां की स्मृति में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा स्थानीय नामचर्चा घर में 8 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इस मौके पर गुरदयाल सिंह इन्सां के पौत्र लखजीत सिंह इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, 45 सदस्यीय कमेटी के सदस्य लाभ सिंह इन्सां, 45 सदस्यीय महिला विंग से नरेश इन्सां सहित परिजन व बड़ी संख्या में डेरा अनुयायी मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here