हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लखनऊ विवि द्व...

    लखनऊ विवि द्वारा मंत्री जयवीर सिंह को दिया पर्यटन एम्बेस्डर अवार्ड

    फिरोजाबाद। (सच कहूँ न्यूज) उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में लखनऊ विश्वविद्यालय के मंथन कक्ष में संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष और लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। संस्कृति विभाग की तरफ से विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह तथा लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

    यह भी पढ़ें:– सिरसा: मेहना खेड़ा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, 2 वर्षीय बच्ची सहित 5 लोगों की मौत

    जयवीर सिंह को इस अवसर पर पर्यटन के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा पर्यटन एम्बेस्डर अवार्ड – 2022 दिया गया है। यह जानकारी अपने आवास पर देते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि रेडियो जयघोष के माध्यम से जनपद फिरोजाबाद के पर्यटन व एतिहासिक स्थलों सहित कांच के कलाकृतियो, हस्त शिल्पियों, कारीगरों सहित सुहाग की नगरी को कला और संस्कृति में भी पहचान मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि संस्कृति समाज का मूल धरोहर होती है, इसके बिना कोई भी समाज व देश आगे नहीं बढ़ सकता। भारतीय संस्कृति ही भारत की ताकत रही है। ग्रामीण अंचलों ने ही सच्चे अर्थों में भारतीय संस्कृति ने रक्षा की है। जयवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में देश व प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है, जिसके अन्तर्गत जनपद में पर्यटन को बढावा दिया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here