हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लोहा फैक्ट्री...

    लोहा फैक्ट्री में हादसा, वर्कर झुलसे

    सिविल अस्पताल में भर्ती

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। साहनेवाल नजदीक लोहा बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात अचानक भट्ठी से गर्म लोहा वर्करों पर गिर जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह लोहा भट्ठी के नजदीक काम कर रहे 8 से 10 लोगों पर गिरा। झुलसे हुए वर्करों की चीख पुकार सुन फैक्ट्री के आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने झुलसे वर्करों को किसी तरह भट्ठी वाले कमरे (प्लांट) से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से चार झुलसे हुए वर्करों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बाकी के अन्य झुलसे लोगों को प्राइवेट अन्य अस्पतालों में ले जाया गया है।

    झुलसे लोगों की पहचान विशाल, अशोक, संजय शाह, नसरुला अंसारी के रुप में हुई है। उनकी हालत अभी गंभीर हैं। फैक्ट्री में काम कर रहे संजय शाह ने बताया कि गर्म लोहा जब भट्ठी से उछल कर पड़ा तो आस-पास एकदम अंधेरा छा गया। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अंधेरा होने की वजह से उन लोगों ने चीख पुकार शुरु की। काफी देर बाद उनका रेस्क्यू किया गया। संजय ने बताया कि झुलसे अशोक और विशाल की हालत ज्यादा गंभीर है। अशोक से तो बोला तक नहीं जा रहा। झुलसे लोगों के पारिवारिक सदस्यों को भी सूचित कर दिया है। इलाका पुलिस को भी सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here