हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अगले पांच दिन...

    अगले पांच दिन जारी रहेगा शीतलहर और धुंध का प्रकोप

    Weather Forecast
    सांकेतिक फोटो

     हरियाणा में सूखी ठंड, बालसमंद में तापमान 0.4 डिग्री

    • प्रदेश में 11 व12 जनवरी को बारिश की संभावना

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद से उत्तर भारत सहित हरियाणा में बारिश नहीं हुई है जिसके कारण सुखी ठंड पड़ रही है और इन दिनों शाम को ही धुंध शुरू हो जाती है और दोपहर तक धुंध छाई रहने के कारण सूर्य देवता के दर्शन भी नहीं होते है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि प्रदेश में 11 और 12 जनवरी को बारिश हो सकती है। हिसार जिले का बालसमंद में 0.4 दर्ज किया गया। जो सामान्य से माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे हैं। जबकि हिसार का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन प्रदेश में शीतलहर और धुंध का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी दी है।

    यह भी पढ़ें:– हिसार, गुरुग्राम और महेन्द्रगढ़ में पारा 1 डिग्री

    राज्य में मौसम पर 12 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 10 जनवरी को आने वाले एक और पश्चिम विक्षोभ से हरियाणा राज्य के उत्तरी तथा उत्तर पश्चिमी जिलों में 11 जनवरी देर रात्रि या 12 जनवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
                                                                डॉ. मदन खीचड़ हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here