हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान युवाओं को नशे...

    युवाओं को नशे के चंगुल से बचाएगा ‘DEPTH’

    पूज्य गुरू जी ने की ध्यान, योग व स्वास्थ्य द्वारा अखिल भारतीय नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत

    श्रीगंगानगर। (सच कहूँ न्यूज)  पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने नशे रूपी दैत्य से देश को बचाने के लिए ध्यान, योग व स्वास्थ्य द्वारा अखिल भारतीय नशा मुक्ति अभियान (DEPTH)की शुरूआत की। DEPTH अभियान के तहत डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत गाँव, शहरों में नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को इससे बाहर निकालकर उनके जीवन को सुधारेगी। साथ ही ऐसे युवाओं का उपचार भी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– डेरा प्रेमी ने गाड़ी रोककर मृतक भेड़िए को सड़क से हटाया

    45 मैंबर राजाराम व रणजीत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि नशाग्रस्त  युवाओं को नशें से मुक्त करने के लिए राम-नाम, प्रभु की भक्ति से जोड़ा जाएगा, ताकि ‘ध्यान’ से उनका आत्मबल मजबूत हो और वे नशों के जंजाल से निकल सकें। साथ ही योगाभ्यास के माध्यम से उनको स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस कम्पैन से जुड़कर 10 ग्राम चिट्ठा लेने वाले व 30-30 नशें के इंजेक्शन लेने वाले नशेड़ी आज नशा मुक्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसी अभियान से जुड़कर सैंकडों दुकानदार अपनी दुकानों से नशा बेचना बंद कर चुके हैं। गौरतलब है कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां आनलाइन गुरूकुल के माध्यम से पंच, सरपंचों, पार्षद, चेयरमैन, विधायकों सहित गणमान्यजनों से बरनावा प्रवास के दौरान आह्वान किया था कि वे नशे रूपी दैत्य से देश के युवाओं को बचाने के लिए आगे आएं, ताकि युवा पीढ़ी इनसे बाहर निकलकर खुशहाल जीवन जी सके।

    प्रैस वार्ता में एडवोकेट गोकुल सनेजा, हरीश कुमार, बलजीत सिंह, राजाराम, रामचंद्र चौपड़ा पुरषोतम बहल आदि उपस्थित रहे।

     नशे को छुड़ाना ऐम है सच्चा सौदे का

    डेरा सच्चा सौदे का ये ऐम इसलिए है कि जो मालिक की औलाद है, वो सच्चे सौदे के संत-पीर फकीर की भी औलाद होती है। वैसे हर संत की औलाद होती है। क्योंकि वह भगवान को सब कुछ मानता है, उसकी जितनी भी औलाद है, सृष्टि में जितने भी आदमी, इन्सान, पशु, पक्षी यानी जितने भी लोग है, जितने भी जीव-जंतु है सारे भगवान की औलाद है। इसलिए नैचुरली संत की औलाद हो गए। हमे बहुत दर्द होता है कि हमारी औलाद राम-नाम का नशा छोड़कर गंदगी खा रही है। जब हमारे बच्चे नशा छोड़कर जाते है तब हमें खुशी मिलती है। इसलिए सच्चा सौदा में सच्चा नशा राम-नाम का दिया जाता है और गंदे नशे को छुड़ाया जाता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here