हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फिरौती मामले ...

    फिरौती मामले में संदीप गिरफ्तार

    एसटीएफ की टीम ने 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन व 10 जिंदा कारतूस किए बरामद

    • रतिया के एक व्यापारी से मांगी थी 20 लाख रुपये की फिरौती
    • मुख्य साजिशकर्ता सुच्चा, 6 अन्य आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। रतिया के एक व्यापारी से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में ईनामी आरोपी संदीप उर्फ सोनू संधा निवासी शेखुपुर सोत्तर को एसटीएफ हिसार की टीम ने मुंशीवाला नहर, रतिया के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस टीम द्वारा माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी संदीप उर्फ सोनू पर फतेहाबाद पुलिस द्वारा 10 हजार का ईनाम रखा हुआ था। आरोपी के खिलाफ फतेहाबाद के अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी कई मामले दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें:– रोहतक के भाजपा कार्यालय पर बेरोजगारों की अनोखी बारात…

    डीएसपी सुभाष चन्द्र ने बताया कि थाना शहर रतिया पुलिस ने पुराना बाजार रतिया निवासी चन्द्रसैन की शिकायत पर 7 नवम्बर 2022 को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसकी टोहाना रोड पर टीएस इलैक्ट्रोनिक्स के नाम से दुकान है। शाम को जब वह दुकान बंद कर रहा था तो उसी समय एक युवक दुकान पर आया। उसने अपना नाम सुच्चा निवासी सहनाल बताते हुए 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की। फिरौती न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में रतिया पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें दो मुख्य साजिशकर्ता सुच्चा निवासी सहनाल व संदीप उर्फ सोनू निवासी शेखुपुर सोत्तर थे। दोनों मुख्य साजिशकर्ता पर फतेहाबाद पुलिस द्वारा 10-10 हजार रुपये का ईनाम रखा गया था। सीआईए फतेहाबाद इस मामले में आरोपियों की तलाश में थी।

    इस मामले में सीआईए की टीम ने एसपी फतेहाबाद के निर्देशानुसार अहम सुराग जुटाते हुए मुख्य साजिशकर्ता सुच्चा के अलावा 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा साजिशकर्ता संदीप उर्फ सोनू अभी फरार था। पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने 4 अवैध हथियार व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया था। जबकि इस मामले में फरार चल रहे संदीप उर्फ सोनू को हिसार एसटीएफ के टीम प्रभारी बिजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार रतिया क्षेत्र में छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 1 नाजायज पिस्तौल 32 बोर, दो मैगजीन व 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राथमिक पूछताछ में संदीप उर्फ सोनू ने कहा है कि उस वारदात के बाद उसने दुकानदार को कोई धमकी नहीं दी। अब भी वह अपने परिचित से मिलने आया था। डीएसपी ने बताया कि वारदात के बाद से ही फतेहाबाद पुलिस द्वारा दुकानदार को सुरक्षा दी गई थी।

     

    डीएसपी ने बताया कि सन 2012 में गैंगस्टर सुक्खा काहलो के साथ मिलकर अबोहर, पंजाब में इनोवा कार लूटी थी। सन 2012 में बीकानेर में सुक्खा काहलो के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गोली मारी थी। सन 2012 में अजीतवाल, पंजाब से सुक्खा काहलो के साथ मिलकर एक गाड़ी को लुटी थी। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ पंजाब, राजस्थान, हरियाणा में अनेक मामले दर्ज है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here